Airtel ko chunautee dene ke liye Jio nein launch kiya naya offer, ab har recharge par milega discount दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने ग्राहकों को हर रिचार्ज पर डिस्काउंट देने की घोषणा की है। जियो के ग्राहकों को सभी रिचार्ज पर 100 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इन दिनों तमाम मोबाइल कंपनियां ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट मोड से रिचार्ज कराने पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जियो ने 300 रुपये से कम रिचार्ज कराने  पर ग्राहकों को 20 प्रतिशत का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जबकि इससे ऊपर के रिचार्ज कराने पर 100 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ग्राहक इस ऑफर को जून में ले सकेंगे।
20 प्रतिशत का फ्लैट डिस्काउंट
रिलायंस जियो का यह डिस्काउंट ऑफर प्रीपेड ग्राहकों के लिए होगा, जिसे माई जियो एप के जरिए लिया जा सकेगा। जियो के ये डिस्काउंट ऑफर दो ऑप्शन में प्रीपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। 300 रुपये से कम के रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को 20 प्रतिशत का फ्लैट डिस्काउंट दिया जाएगा। 300 रुपये से ऊपर के रिचार्ज पर ग्राहकों को 100 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। ये ऑफर ग्राहकों को माई जियो एप में फोन-पे पेमेंट ऑप्शन चुनने के बाद मिलेगा।
डबल धमाका ऑफर- डेली 1.5 जीबी अतिरिक्त डाटा
इस ऑफर में ग्राहकों को 149 रुपये वाले रिचार्ज के लिए 120 रुपये का भुगतान करना होगा, वहीं 399 रुपये के रिचार्ज के लिए 299 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। इसके अलावा जियो ने ग्राहकों के लिए डबल धमाका ऑफर भी लॉन्च किया है। 30 जून से पहले रिचार्ज करने पर ग्राहकों को 1.5जीबी की जगह पर 3जीबी डाटा दिया जाएगा। यह ऑफर खासतौर पर फीफा वर्ल्ड कप 2018 के लिए लॉन्च किया गया है। वहीं 2जीबी वाले पैक में ग्राहकों को 1.5जीबी अतिरिक्त डाटा दिया जाएगा। यानी ग्राहकों को 2जीबी की जगह 3.5जीबी डाटा का लाभ मिलेगा।
एयरटेल के इन रिचार्ज पर 1 जीबी अतिरिक्त डाटा
भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए 149 रुपये और 399 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 1जीबी अतिरिक्त डाटा देने की घोषणा की है। एयरटेल का यह प्लान कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया है। टेलीकॉम कंपनियों के इस प्राइस वॉर का सीधा फायदा यूजर्स को हो रहा है।